15.3 C
New York
Monday, September 28, 2026
No menu items!

Buy now

spot_img

आईसीयू के बाहर धमकी भरा पत्र चिपकाने से हड़कंप, डॉक्टर दंपति से मिले सांसद ढुल्लू महतो

धनबाद। नावाडीह स्थित बिरसा मुंडा पार्क के समीप महाकेश्वर कॉम्प्लेक्स में संचालित डॉ. मिहिर किडनी केयर क्लिनिक में उस समय सनसनी फैल गई, जब आईसीयू के बाहर अज्ञात अपराधियों द्वारा धमकी भरा पत्र चिपकाया गया। पत्र में क्लिनिक संचालक डॉ. मिहिर कुमार को जान से मारने की धमकी दी गई है। घटना के बाद डॉक्टरों और स्थानीय लोगों में भय और आक्रोश का माहौल है।
सूचना मिलते ही धनबाद के सांसद ढुल्लू महतो अस्पताल पहुंचे और डॉ. मिहिर कुमार व उनकी पत्नी से मुलाकात कर उनका मनोबल बढ़ाया। उन्होंने कहा कि समाज की सेवा में लगे चिकित्सकों को डराने की कोशिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
मौके पर ही सांसद ने धनबाद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से फोन पर बात कर पूरे मामले की जानकारी दी और दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए। उन्होंने प्रशासन से डॉक्टरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की।
सांसद ने मीडिया से बातचीत में कहा कि धनबाद में भय का माहौल बनाने की कोशिश करने वाले असामाजिक तत्वों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। यदि ऐसी घटनाएं नहीं रुकीं, तो अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
घटना के बाद चिकित्सक समुदाय और स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest Articles