धनबाद: जिले में फाइलेरिया उन्मूलन अभियान की औपचारिक शुरुआत उपायुक्त आदित्य रंजन ने समाहरणालय परिसर में एल्बेंडाजोल की गोली खाकर की। इस अवसर पर उन्होंने आमजन को संदेश दिया कि फाइलेरिया से बचाव के लिए दी जा रही दवा पूरी तरह सुरक्षित है और इसका सेवन करना आवश्यक है।
उपायुक्त ने बताया कि यह विशेष अभियान 11 फरवरी से 25 फरवरी तक पूरे जिले में चलाया जाएगा। इस दौरान प्रशिक्षित दवा प्रशासक घर-घर जाकर लोगों को दवा खिलाएंगे। उन्होंने लोगों से अपील की कि स्वास्थ्य कर्मियों का सहयोग करें और किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें।
कार्यक्रम में उपस्थित सिविल सर्जन डॉ. आलोक विश्वकर्मा ने कहा कि फाइलेरिया एक गंभीर लेकिन रोके जाने योग्य बीमारी है। नियमित रूप से दवा सेवन से इस बीमारी को जड़ से समाप्त किया जा सकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि दवा खाली पेट नहीं लेनी है और भोजन के बाद ही इसका सेवन करना चाहिए।
जिला प्रशासन का लक्ष्य है कि व्यापक जनसहभागिता के माध्यम से धनबाद को फाइलेरिया मुक्त बनाया जाए और लोगों को स्वस्थ एवं सुरक्षित भविष्य प्रदान किया




