थाना आदर्श मंडी पुलिस ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म की घटना में वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। पुलिस के अनुसार थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम टिटौली निवासी सुमित पुत्र चन्द्रपाल के खिलाफ एक महिला द्वारा अपनी नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी गई थी।
तहरीर के आधार पर आरोपी के विरुद्ध पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए शामली पुलिस अधीक्षक एन.पी. सिंह ने आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे।
इसी क्रम में महिलाओं के विरुद्ध अपराधों की रोकथाम एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक सुमित शुक्ला के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी ज्ञानेंद्र सिंह व पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस द्वारा बताया गया कि आरोपी के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। मामले की आगे की जांच जारी है।


