रामगढ़ : बाहा पर्व के पावन अवसर पर Hemant Soren ने अपने पैतृक गांव नेमरा स्थित जाहेर थान में पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर उनके साथ उनकी धर्मपत्नी एवं विधायक Kalpana Murmu Soren सहित परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री ने सखुआ के फूलों के साथ प्रकृति को नमन करते हुए जाहेर थान में मत्था टेका और राज्यवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली तथा उन्नति की कामना की। बाहा पर्व आदिवासी समाज का एक महत्वपूर्ण प्रकृति पर्व है, जिसमें प्रकृति और जंगलों के प्रति आस्था व्यक्त की जाती है।
इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि बाहा पर्व हमारी समृद्ध आदिवासी संस्कृति और प्रकृति के प्रति सम्मान का प्रतीक है। यह पर्व हमें प्रकृति के संरक्षण और उसके साथ सामंजस्य बनाकर जीवन जीने की प्रेरणा देता है।
बाहा पर्व के अवसर पर राज्यभर में आदिवासी समुदाय द्वारा पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ पूजा-अर्चना कर प्रकृति के प्रति आभार व्यक्त किया गया।










