देवघर। पवित्र श्रावण मास के शुभारंभ के साथ ही विश्व प्रसिद्ध तीर्थस्थल बाबा बैद्यनाथ धाम, देवघर में आस्था और भक्ति का सैलाब उमड़ पड़ा। सावन के पहले दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा भोलेनाथ के दर्शन और जलार्पण के लिए देवघर पहुंचे। पूरा शहर ‘हर-हर महादेव’ और ‘बोल बम’ के जयकारों से गूंज उठा।बाबा बैद्यनाथ मंदिर का पट तड़के 04:02 बजे खोला गया। इसके बाद विधिवत पूजा-अर्चना संपन्न कर आम श्रद्धालुओं के लिए जलार्पण शुरू कराया गया। मंदिर में दर्शन और जलार्पण को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला।किलोमीटरों तक लगी कांवरियों की कतारसावन के पहले दिन बाबा धाम पहुंचने वाले कांवरियों और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के कारण मंदिर परिसर से लेकर रूट लाइन तक लंबी कतारें देखने को मिलीं। कई स्थानों पर श्रद्धालुओं की कतार किलोमीटरों तक फैली रही। कांवरिये बोल बम के जयकारे लगाते हुए बाबा बैद्यनाथ का जलाभिषेक करने के लिए आगे बढ़ते रहे।अर्घा व्यवस्था से हो रहा जलार्पणश्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए देवघर जिला प्रशासन और मंदिर न्यास समिति की ओर से सुगम एवं व्यवस्थित जलार्पण के लिए अर्घा व्यवस्था लागू की गई है। इसके माध्यम से श्रद्धालु अनुशासित तरीके से बाबा भोलेनाथ को जल अर्पित कर रहे हैं।CCTV से हो रही 24 घंटे निगरानी श्रावणी मेले के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। बाबा मंदिर परिसर और श्रद्धालुओं के रूट लाइन में बड़ी संख्या में CCTV कैमरे लगाए गए हैं। इन कैमरों के जरिए कंट्रोल रूम से 24 घंटे निगरानी की जा रही है, ताकि भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था पर लगातार नजर रखी जा सके।सावन के पहले दिन बाबा धाम में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ ने एक बार फिर देवघर की धार्मिक आस्था और बाबा बैद्यनाथ के प्रति भक्तों की गहरी श्रद्धा को दर्शाया। बोल बम के जयघोष के बीच पूरा देवघर शिवमय नजर आ रहा है।


