15.3 C
New York
Monday, September 28, 2026
No menu items!

Buy now

spot_img

सिंदरी विधायक के अनुज डॉ. बुद्धदेव महतो का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

बलियापुर/धनबाद:
सिंदरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक चंद्रदेव महतो के छोटे भाई डॉ. बुद्धदेव महतो (44 वर्ष) का शनिवार सुबह निधन हो गया। वे पिछले करीब एक वर्ष से गंभीर बीमारी से पीड़ित थे और उनका इलाज दिल्ली एवं मुंबई के प्रतिष्ठित अस्पतालों में चल रहा था। शनिवार प्रातः लगभग 5 बजे रांची में उन्होंने अंतिम सांस ली।
डॉ. बुद्धदेव महतो, भाकपा माले के पोलित ब्यूरो सदस्य एवं पूर्व विधायक आनंद महतो के सुपुत्र थे। वे अपने चार भाइयों में सबसे छोटे थे और वर्तमान में हजारीबाग टेक्निकल यूनिवर्सिटी में व्याख्याता (Lecturer) के पद पर कार्यरत थे। उनके निधन से न केवल राजनीतिक बल्कि शैक्षणिक जगत को भी अपूरणीय क्षति हुई है।
वे अपने पीछे पत्नी सरिता देवी तथा दो छोटे पुत्र सिद्धार्थ और गौतम को छोड़ गए हैं।
क्षेत्र में शोक की लहर
डॉ. बुद्धदेव महतो के निधन की खबर मिलते ही सिंदरी, बलियापुर और आसपास के क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ गई। विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं, शिक्षाविदों एवं भाकपा माले से जुड़े कार्यकर्ताओं ने उनके असामयिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।
अंतिम दर्शन के लिए उमड़ रही भीड़
स्वर्गीय डॉ. महतो का पार्थिव शरीर रांची से उनके पैतृक आवास बलियापुर प्रखंड अंतर्गत बड़ादाहा गांव लाया जा रहा है। उनके आवास पर अंतिम दर्शन के लिए स्थानीय ग्रामीणों एवं शुभचिंतकों की भीड़ जुटने लगी है। विधायक परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करने के लिए क्षेत्र के कई गणमान्य लोग बड़ादाहा गांव पहुँच रहे हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest Articles