15 C
New York
Monday, September 28, 2026
No menu items!

Buy now

spot_img

महापौर प्रत्याशी अमित कुमार अग्रवाल ने आरोपों को बताया राजनीतिक साज़िश कहा,  तथ्यों को तोड़कर फैलाया जा रहा भ्रम

झरिया। नगर निगम चुनाव जैसे-जैसे नज़दीक आ रहे हैं, वैसे-वैसे राजनीतिक आरोप–प्रत्यारोप का दौर भी तेज़ हो गया है। महापौर पद के प्रत्याशी अमित कुमार अग्रवाल पर लगाए गए आरोपों को लेकर सियासी तापमान अचानक बढ़ गया है। इस पूरे मामले में अग्रवाल ने आरोप लगाने वाले रवि बुंदेला के दावों को सिरे से खारिज करते हुए उन्हें निराधार, असत्य और भ्रामक करार दिया है।अग्रवाल ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि उन पर लगाया गया कॉपीराइट उल्लंघन का आरोप पूरी तरह तथ्यहीन है। उन्होंने कहा कि न तो उन्होंने स्वयं कोई आपत्तिजनक पोस्ट प्रकाशित की है और न ही ऐसा करने की उनकी कोई मंशा रही है।संबंधित पोस्टर का निर्माण और प्रकाशन एक निर्धारित प्रक्रिया के तहत अन्य व्यक्तियों द्वारा किया गया था, जिससे उनका प्रत्यक्ष संबंध नहीं है।उन्होंने आरोप लगाया कि चुनावी माहौल में तथ्यों को तोड़-मरोड़कर पेश कर जनता को गुमराह करने की कोशिश की जा रही है, जो दुर्भाग्यपूर्ण है।अग्रवाल ने कहा कि राजनीतिक लाभ के लिए इस तरह के आरोप लगाए जा रहे हैं, जिनका सच्चाई से कोई लेना-देना नहीं है।महापौर प्रत्याशी ने इन आरोपों की कड़ी निंदा करते हुए आम नागरिकों से अपील की कि वे अफवाहों से सावधान रहें और केवल सत्य एवं प्रमाणित तथ्यों पर ही विश्वास करें। उन्होंने विश्वास जताया कि जनता सच को समझती है और ऐसे भ्रामक आरोपों का जवाब लोकतांत्रिक तरीके से देगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest Articles