15.3 C
New York
Monday, September 28, 2026
No menu items!

Buy now

spot_img

निरसा के कंचन्डीह स्थित आरती होटल में पुलिस छापेमारी, संचालक सहित तीन हिरासत में

निरसा (धनबाद) : कंचन्डीह स्थित आरती होटल में कथित अवैध गतिविधियों की सूचना पर निरसा पुलिस ने सोमवार शाम छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान होटल में मौजूद एक युगल के साथ होटल संचालक ओंकार सिंह और उनके भाई पंकज सिंह को हिरासत में लेकर थाना लाया गया। पुलिस सभी से पूछताछ कर रही है।
जानकारी के अनुसार सोमवार शाम करीब चार बजे एक बाइक से एक महिला और पुरुष होटल पहुंचे थे। उनके प्रवेश करने पर आसपास के ग्रामीणों ने आपत्ति जताई और होटल के बाहर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। कुछ ही देर में मौके पर भारी भीड़ जुट गई, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया।
सूचना मिलते ही निरसा पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। निरसा विधायक अरूप चटर्जी तथा कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष संतोष राय भी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने ग्रामीणों को समझाकर शांत कराया और कानून-व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।
स्थानीय ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि होटल की आड़ में लंबे समय से संदिग्ध गतिविधियां संचालित हो रही थीं। उनका कहना है कि होटल के आसपास गांव और स्कूल स्थित हैं, जिससे सामाजिक वातावरण प्रभावित हो रहा है।
विधायक अरूप चटर्जी ने कहा कि यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए।
पुलिस सूत्रों के अनुसार पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। आवश्यकता पड़ने पर होटल को सील करने की कार्रवाई भी की जा सकती है। वहीं होटल संचालक ने सभी आरोपों को निराधार बताते हुए खुद को निर्दोष बताया है।
फिलहाल पुलिस जांच के बाद ही मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest Articles