15.3 C
New York
Monday, September 28, 2026
No menu items!

Buy now

spot_img

कोर्ट मोड़ से फ्लैग मार्च, अपराधियों को सख्त चेतावनी

धनबाद : जिले में अपराध पर अंकुश लगाने और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से बुधवार को कोर्ट मोड़ स्थित पुलिस कंट्रोल रूम से व्यापक फ्लैग मार्च निकाला गया। इस अभियान का मकसद अपराधियों और असामाजिक तत्वों को कड़ा संदेश देना तथा आम नागरिकों में सुरक्षा का विश्वास कायम करना है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार फ्लैग मार्च बैंक मोड़, धनसार चौक, सिटी सेंटर, रणधीर वर्मा चौक और स्टील गेट सहित शहर के प्रमुख व संवेदनशील इलाकों से होकर गुजरा। चिन्हित हॉटस्पॉट क्षेत्रों में विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच की गई तथा आवश्यकतानुसार त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
अभियान में लगभग 50 पुलिस अधिकारी और जवान शामिल रहे। सिटी हॉक टीम आधुनिक डिजिटल और तकनीकी उपकरणों के साथ निगरानी में जुटी रही। अधिकारियों ने बताया कि अत्याधुनिक कम्युनिकेशन सिस्टम के माध्यम से सभी टीमों के बीच समन्वय बनाए रखा गया, ताकि किसी भी स्थिति में तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित हो सके।
डायल 112 रिस्पांस सिस्टम को भी और प्रभावी बनाया गया है। शिकायत मिलने पर पुलिस टीम 8 मिनट के भीतर मौके पर पहुंचने का प्रयास कर रही है।
पुलिस ने नागरिकों से ट्रैफिक नियमों का पालन करने, संदिग्ध गतिविधियों की सूचना देने और आपात स्थिति में डायल 112 पर संपर्क करने की अपील की है। अधिकारियों का कहना है कि जनसहयोग से ही जिले में अपराध नियंत्रण को और मजबूत बनाया जा सकता है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest Articles