16 C
New York
Tuesday, September 29, 2026
No menu items!

Buy now

spot_img

वरिष्ठ समाजसेवी अजय पांडे से मिले महापौर प्रत्याशी अमित कुमार अग्रवाल, लिया आशीर्वाद

धनबाद। नगर निगम चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हैं। इसी कड़ी में धनबाद नगर निगम क्षेत्र के महापौर प्रत्याशी अमित कुमार अग्रवाल ने कतरास स्थित वरिष्ठ समाजसेवी अजय पांडे के आवास पर शिष्टाचार मुलाकात कर उनका स्नेहपूर्ण आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान दोनों के बीच नगर निगम क्षेत्र के समग्र विकास, जनसमस्याओं और भावी योजनाओं को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।
मुलाकात के बाद अमित कुमार अग्रवाल ने कहा कि अजय पांडे का अनुभव और मार्गदर्शन उनके लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने कहा कि वरिष्ठों का आशीर्वाद और जनता का विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी पूंजी है, जिसके बल पर वे जनसेवा के संकल्प को आगे बढ़ा रहे हैं।
अमित अग्रवाल ने दोहराया कि उनकी प्राथमिकताओं में स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत करना, जर्जर सड़कों का निर्माण, सुचारु पेयजल आपूर्ति, पर्याप्त स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था और आम नागरिकों से जुड़े मूलभूत मुद्दों का समाधान शामिल है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि नगर निगम क्षेत्र के विकास के लिए वे प्रतिबद्ध हैं।
मौके पर उपस्थित लोगों ने इस मुलाकात को सकारात्मक पहल बताते हुए कहा कि वरिष्ठ समाजसेवियों के मार्गदर्शन से जनहित के कार्यों को नई दिशा और मजबूती मिलती है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest Articles