15.3 C
New York
Monday, September 28, 2026
No menu items!

Buy now

spot_img

बोकारो थर्मल में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, चार घायल

बोकारो थर्मल:
बोकारो के बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र अंतर्गत जारंगडीह से खेतको जाने वाली सड़क पर रेलवे साइडिंग और मानिक मोड़ के समीप सोमवार संध्या दो बाइकों के बीच जोरदार आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में दोनों बाइक चालकों सहित कुल चार लोग घायल हो गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के तुरंत बाद जारंगडीह अंजुमन कमेटी के सदर सैयद मो. हारुण और समाजसेवी उमाशंकर मंडल ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को सीसीएल कथारा क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया।
अस्पताल में डॉ. मेघनारायण राम एवं डॉ. निशा टोप्पो की देखरेख में घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया। गंभीर रूप से घायल लगभग 48 वर्षीय मनोज यादव को बेहतर इलाज के लिए बाहर रेफर कर दिया गया है। डॉक्टरों के अनुसार उनके दोनों पैर टूट गए हैं और उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
घायलों में गीता देवी, 25 वर्षीय सुभाष मोदी तथा 16 वर्षीय शशि यादव भी शामिल हैं। जानकारी के अनुसार मनोज यादव अपने पुत्र शशि यादव को बेरमो स्थित रामबिलास स्कूल से परीक्षा दिलाकर कथारा बस्ती लौट रहे थे, जबकि सुभाष मोदी जारंगडीह से असनापानी अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान दोनों बाइकों के बीच आमने-सामने टक्कर हो गई।
सूचना मिलते ही बोकारो थर्मल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। हादसे के बाद घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई।
प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि सड़क पर वाहन चलाते समय सतर्कता बरतें। तेज रफ्तार और लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest Articles