धनबाद में प्रशासनिक पारदर्शिता और विकास को नई दिशा देने की पहल शुरू हो गई है। धनबाद जिला परिषद की संपत्तियों को अब डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे आम नागरिक ऑनलाइन जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। यह निर्णय जिला परिषद बोर्ड की बैठक में लिया गया।
बैठक की अध्यक्षता जिला परिषद अध्यक्ष शारदा सिंह ने की। उन्होंने कहा कि डिजिटल व्यवस्था से पारदर्शिता बढ़ेगी और योजनाओं के क्रियान्वयन में गति आएगी।
बैठक में कई महत्वपूर्ण विकास प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। पूजा टॉकीज के समीप शॉपिंग कॉम्प्लेक्स और लाइब्रेरी निर्माण की योजना पर सहमति बनी। इसके अलावा हर घर नल जल योजना को प्रभावी ढंग से लागू करने, टाउन हॉल की मरम्मत कराने तथा किसान भवन को मिनी हॉल में परिवर्तित करने का भी निर्णय लिया गया।
बैठक में उपस्थित विधायक राज सिन्हा और उप विकास आयुक्त सन्नी राज ने विकास कार्यों में गुणवत्ता और पारदर्शिता बनाए रखने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि योजनाओं का लाभ आम जनता तक समय पर पहुंचे, यह सुनिश्चित किया जाएगा।
डिजिटल पहल और आधारभूत संरचना के विस्तार के साथ धनबाद तेजी से विकास की ओर अग्रसर है। जिला परिषद के इन फैसलों से शहर के बदलते स्वरूप को नई गति मिलने की उम्मीद



