धनबाद रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने ऑपरेशन सतर्क के तहत एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 48 बोतल अंग्रेजी शराब (Royal Stag) बरामद की गई।
बरामद शराब की कुल मात्रा 18,000 मिलीलीटर बताई गई है, जिसकी अनुमानित कीमत ₹19,680 है।
गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान नितेश कुमार सिंह के रूप में हुई है, जो रोहतास जिला का निवासी है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह शराब को बिहार ले जाकर अधिक कीमत पर बेचने की योजना बना रहा था।
RPF ने बरामद शराब को जब्त कर लिया है। आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए मामले को उत्पाद विभाग को सौंपने की प्रक्रिया जारी है।
रेलवे परिसर में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए RPF द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है।



