15.3 C
New York
Monday, September 28, 2026
No menu items!

Buy now

spot_img

कादरगढ़ चौकी प्रभारी पर ग्रामीण के गंभीर आरोप, बरामद माल में गड़बड़ी का दावा

रिपोर्ट: प्रशन कुमार, शामली (उत्तर प्रदेश)

शामली: थानाभवन क्षेत्र के गांव हसनपुर लुहारी निवासी एक ग्रामीण ने कादरगढ़ पुलिस चौकी प्रभारी पर गंभीर आरोप लगाते हुए एसपी कार्यालय पहुंचकर मामले की जांच कराने और कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीण का आरोप है कि चोरी की घटना में बरामद माल में गड़बड़ी की गई, उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई और दबाव बनाकर उससे जबरन हस्ताक्षर करा लिए गए।पीड़ित निसार अहमद ने एसपी कार्यालय में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि पिछले साल दिसंबर माह में उसके घर में चोरी की घटना हुई थी। चोर उसके घर से करीब साढ़े 12 तोला सोना, साढ़े 10 तोला चांदी और हीरे की एक अंगूठी सहित अन्य कीमती सामान चोरी कर ले गए थे। घटना की सूचना उसने उसी दिन कादरगढ़ पुलिस चौकी पर दी थी, लेकिन चौकी प्रभारी ने उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की।निसार अहमद का कहना है कि 18 दिसंबर को चौकी प्रभारी ने चोरी की घटना का खुलासा करते हुए बताया कि आरोपियों को पकड़ लिया गया है और चोरी का माल भी बरामद कर लिया गया है। जांच के दौरान पता चला कि हसनपुर लुहारी की दो महिलाएं इस चोरी में शामिल थीं, जिन्होंने चोरी का सामान गांव बंतीखेड़ा में अपनी बहन के यहां रखा और बाद में उसे शामली के एक सुनार को बेच दिया।पीड़ित का आरोप है कि पुलिस ने उसे बरामद माल की कोई सूची या जब्ती से संबंधित दस्तावेज नहीं दिए। साथ ही उसे केवल तीन तोला सोना और 70 हजार रुपये नकद दिए गए, जबकि चोरी किया गया सामान इससे कहीं अधिक मूल्य का था। निसार अहमद का यह भी आरोप है कि उसे धमकी देकर और दबाव बनाकर एक कागज पर हस्ताक्षर भी करा लिए गए।पीड़ित ने एसपी से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराकर उसका पूरा माल बरामद कराने और दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। एसपी ने मामले की जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest Articles