रांची: दुबई में फंसे झारखंड के करीब 60 व्यवसायियों का दल आखिरकार सकुशल रांची लौट आया। उनकी सुरक्षित वापसी के बाद परिजनों और परिचितों में खुशी का माहौल है। सभी व्यवसायी रांची के Birsa Munda Airport पर पहुंचे, जहां उनके स्वागत के लिए परिवार के सदस्य और कंपनी के प्रतिनिधि मौजूद थे। लंबे इंतजार के बाद अपनों से मिलकर उनके चेहरों पर राहत और खुशी साफ झलक रही थी।
जानकारी के अनुसार ये सभी व्यवसायी 24 फरवरी को कंपनी के टूर पैकेज के तहत Kolkata से Dubai गए थे और 28 फरवरी को लौटने वाले थे। लेकिन जब वे Abu Dhabi एयरपोर्ट पहुंचे, उसी दौरान अचानक हालात बिगड़ गए और एयरपोर्ट को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया। इस स्थिति में सभी यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया।
इस दौरान कंपनी के अधिकारी और व्यवसायियों के परिवार लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए थे। एयरपोर्ट दोबारा खुलने के बाद कंपनी के सहयोग से सभी व्यवसायियों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित की गई और वे आज रांची पहुंच गए।
रांची पहुंचने के बाद व्यवसायियों ने राहत की सांस ली और अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि यह घटना उनके लिए जीवनभर याद रहने वाला अनुभव बन गई है। उनकी सकुशल वापसी से न केवल परिवारों बल्कि पूरे समुदाय में खुशी और राहत का माहौल है।



