15.3 C
New York
Monday, September 28, 2026
No menu items!

Buy now

spot_img

माटीगढ़ में स्वास्थ्य उप-केंद्र भवन निर्माण का शिलान्यास, ग्रामीणों को मिलेगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधा

धनबाद

बाघमारा विधानसभा क्षेत्र के माटीगढ़ में 15वें वित्त आयोग के हेल्थ ग्रांट मद अंतर्गत प्रस्तावित स्वास्थ्य उप-केंद्र भवन निर्माण कार्य का शिलान्यास धनबाद जिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती शारदा सिंह ने विधिवत रूप से किया। इस अवसर पर ग्रामीणों ने उन्हें पुष्प गुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया।
शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती शारदा सिंह ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना जिला परिषद की प्राथमिकता है। स्वास्थ्य उप-केंद्र के निर्माण से माटीगढ़ सहित आसपास के गांवों के लोगों को सस्ती, सुलभ एवं गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाएं मिलेंगी, जिससे आमजन को बड़ी राहत मिलेगी।
उन्होंने कहा कि यह उप-केंद्र क्षेत्र के ग्रामीणों के लिए प्राथमिक उपचार, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं सहित अन्य बुनियादी स्वास्थ्य सुविधाओं का केंद्र बनेगा। इससे लोगों को छोटी-छोटी बीमारियों के इलाज के लिए दूर शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा।
कार्यक्रम में बाघमारा विधायक श्री शत्रुघ्न महतो, गिरिडीह सांसद प्रतिनिधि श्री सुभाष रवानी, जिला परिषद उपाध्यक्ष श्रीमती सरिता देवी, जिला परिषद सदस्य श्रीमती ललिता देवी सहित अनेक जनप्रतिनिधि, संबंधित अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। सभी ने स्वास्थ्य उप-केंद्र निर्माण को क्षेत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest Articles