15.8 C
New York
Monday, September 28, 2026
No menu items!

Buy now

spot_img

धनबाद में अपराध पर सख्ती: 830 कुख्यात अपराधी सर्विलांस में, पुलिस का कड़ा एक्शन

धनबाद जिले में बढ़ते #अपराध पर प्रभावी नियंत्रण के लिए #धनबादपुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। जिले की #कानूनव्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन ने 830 चिह्नित #अपराधियों को #सर्विलांसप्रोसिडिंग के तहत निगरानी में रखा है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, सर्विलांस सूची में शामिल अपराधी #चोरी, #लूट, #डकैती, #गृहभेदन, #छिनतई और #आर्म्सएक्ट जैसे गंभीर मामलों में संलिप्त रहे हैं। ये वे अपराधी हैं, जो पहले जेल जा चुके हैं और जिनका #आपराधिकइतिहास रहा है। धनबाद पुलिस का कहना है कि बीते #पांचवर्षों में जिले से करीब #3400_अपराधियों को जेल भेजा गया है। इनमें न सिर्फ धनबाद बल्कि अन्य #जिलों और #दूसरेराज्यों के अपराधी भी शामिल हैं। ऐसे अपराधियों की भविष्य की गतिविधियों से जिले की शांति भंग न हो, इसके लिए अब बाहरी अपराधियों को भी सर्विलांस के दायरे में लाने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। #सर्विलांसप्रोसिडिंग की प्रक्रिया पूरी तरह प्रशासनिक और जांच-परखी होती है। पहले स्थानीय #थाना अपराधी का विस्तृत विवरण तैयार करता है, जिसे #डीएसपी के माध्यम से #सिटीएसपी और #ग्रामीणएसपी को भेजा जाता है। अंतिम रिपोर्ट #एसएसपी द्वारा #उपायुक्त को सौंपी जाती है और स्वीकृति मिलने के बाद अपराधी को सर्विलांस सूची में शामिल किया जाता है। सर्विलांस में शामिल अपराधियों पर पुलिस को विशेष अधिकार प्राप्त होते हैं। पुलिस किसी भी समय #तलाशी, #थानाहाजिरी, और उनकी #गतिविधियों, #संपर्कों व #मूवमेंट पर कड़ी नजर रख सकती है, ताकि किसी भी आपराधिक साजिश को समय रहते विफल किया जा सके। #एसएसपीप्रभातकुमार ने बताया कि सर्विलांस में शामिल अपराधियों के #जमानतदारों का भी सत्यापन किया जा रहा है। यदि कोई जमानतदार #फर्जी पाया जाता है, तो उसके खिलाफ भी #कानूनीकार्रवाई की जाएगी। पुलिस प्रशासन का दावा है कि इस सख्त पहल से अपराधियों में #खौफ बनेगा और धनबाद में #शांति_व्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest Articles