15.3 C
New York
Monday, September 28, 2026
No menu items!

Buy now

spot_img

प्रधानमंत्री की तस्वीर का दुरुपयोग कर मतदाताओं को गुमराह करने का आरोप, भाजपा ने जताया कड़ा विरोध

धनबाद। धनबाद नगर निगम चुनाव में महापौर पद के लिए झारखंड मुक्ति मोर्चा समर्थित प्रत्याशी शेखर अग्रवाल द्वारा अपने फेसबुक प्रोफाइल पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर लगाकर स्वयं को भारतीय जनता पार्टी से जुड़ा हुआ दर्शाने पर भाजपा ने कड़ी आपत्ति जताई है। इसे राजनीतिक मर्यादाओं के विरुद्ध और मतदाताओं को गुमराह करने का सुनियोजित प्रयास बताया गया है।
भारतीय जनता पार्टी के जिला मंत्री सह मीडिया प्रभारी पंकज सिन्हा ने रविवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि शेखर अग्रवाल जानबूझकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम और छवि का दुरुपयोग कर उनके जनहित में किए गए ऐतिहासिक विकास कार्यों से राजनीतिक लाभ लेने का प्रयास कर रहे हैं, ताकि भोली-भाली जनता को भ्रमित कर चुनावी फायदा उठाया जा सके। उन्होंने इस कृत्य को निंदनीय, भ्रामक और लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ बताया।
पंकज सिन्हा ने कहा कि आज भी स्वयं को भाजपा से जुड़ा हुआ दिखाकर पार्टी के कार्यकर्ताओं, समर्थकों एवं आम नागरिकों को गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा है, जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भारतीय जनता पार्टी इस प्रकार की भ्रामक राजनीति का कड़ा विरोध करती है।
उन्होंने यह भी बताया कि पार्टी इस मामले में अपने अधिवक्ताओं से विचार-विमर्श कर चुनाव आयोग से औपचारिक शिकायत करते हुए भ्रामक प्रचार पर अविलंब संज्ञान लेकर उचित कार्रवाई की मांग करेगी।
अंत में पंकज सिन्हा ने धनबाद की जागरूक जनता से अपील की कि वे ऐसे छलावे और षड्यंत्रों से सावधान रहें तथा सच्चाई को पहचानते हुए विकास, सुशासन और ईमानदार नेतृत्व के लिए भाजपा समर्थित प्रत्याशी को समर्थन दें।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest Articles