15.3 C
New York
Monday, September 28, 2026
No menu items!

Buy now

spot_img

क्षेत्रीय अध्यक्ष तरसपाल मलिक का शामली आगमन पर भव्य स्वागत, एलम से शामली तक निकली स्वागत यात्रा

रिपोर्ट — प्रशन कुमार, शामली (उत्तर प्रदेश)

शामली। राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष तरसपाल मलिक का शनिवार को शामली पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर कांधला के एलम से शामली तक एक भव्य स्वागत यात्रा निकाली गई, जिसमें जगह-जगह रालोद कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका जोरदार स्वागत किया।
राष्ट्रीय लोकदल द्वारा तरसपाल मलिक को क्षेत्रीय अध्यक्ष मनोनीत किए जाने से पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। एलम पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों और नारों के साथ उनका अभिनंदन किया, जिसके बाद स्वागत यात्रा एलम से शामली तक निकाली गई।
स्वागत यात्रा के उपरांत शामली स्थित रालोद कार्यालय में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सदर विधायक प्रसन्न चौधरी ने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल किसानों, मजदूरों और आम जनता की सशक्त आवाज है। उन्होंने विश्वास जताया कि तरसपाल मलिक जैसे अनुभवी और संगठननिष्ठ नेता के नेतृत्व में पार्टी और अधिक मजबूत होगी।
थानाभवन विधायक अशरफ अली खान ने कहा कि यह नियुक्ति संगठन को जमीनी स्तर पर नई ऊर्जा प्रदान करेगी और कार्यकर्ताओं में नया जोश भरने का काम करेगी। वहीं पूर्व विधायक राव अब्दुल वारिस ने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल सामाजिक न्याय और भाईचारे की राजनीति का प्रतीक रहा है और यह नेतृत्व परिवर्तन उसी परंपरा को आगे बढ़ाएगा।
रालोद जिलाध्यक्ष चौधरी वाजिद अली ने कहा कि जनपद शामली का संपूर्ण संगठन नए क्षेत्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में एकजुट होकर पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेगा।
पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष योगेन्द्र सिंह चेयरमैन ने कहा कि तरसपाल मलिक एक कर्मठ, अनुभवी और संगठन को साथ लेकर चलने वाले नेता हैं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष चौधरी वाजिद अली ने की। कार्यक्रम में अनवार चौधरी, विजय कौशिक, ऋषिराज राझड़, सोहनपाल, हरेंद्र ताना, मुकेश सैनी, सतबीर पंवार, विजय मलिक, अरविंद पंवार, उमेश पंवार, देशराज, बिजेन्द्र मलिक, सतेन्द्र, धर्मवीर चेयरमैन बनत, विक्रांत जावला, अरविंद झाल, शाहजमा खान सहित पार्टी के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

रिपोर्ट — प्रशन कुमार, शामली (उत्तर प्रदेश)

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest Articles