15.8 C
New York
Monday, September 28, 2026
No menu items!

Buy now

spot_img

कथारा ओपी में शांति समिति की हुई बैठक, रामनवमी ईद एवं सरहुल को सद्भाव व शांति के साथ मनाने की अपील

बेरमो:(बोकारो)रामनवमी, ईद एवं सरहुल पर्व को लेकर कथारा ओपी परिसर में गुरुवार संध्या शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी समुदायों के लोगों से एकसाथ तीनो पर्वों के संगम में आपसी सद्भाव व शांति एवं भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील की गई।बैठक की अध्यक्षता ओपी प्रभारी राजेश प्रजापति ने की, जबकि संचालन अजय कुमार सिंह ने किया। इस अवसर पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, गणमान्य नागरिकों के साथ विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।कार्यक्रम में कथारा क्षेत्र के महाप्रबंधक संजय कुमार बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। वहीं विशिष्ट अतिथियों में डीएवी प्राचार्य डॉ. जी.एन. खान, पुलिस निरीक्षक सह बोकारो थर्मल थाना प्रभारी पिंकू कुमार यादव, कथारा खान प्रबंधक कृष्ण मुरारी, जीएम तकनीकी के निजी सहायक राहुल कुमार सिंह सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। थाना प्रभारी व अन्य गणमान्यों ने मुख्य व वशिष्ट अतिथियों को शाॅल देकर सम्मानित किया।इनके अलावा पंसस चंद्रदेव यादव, एनएमएलसी संस्था की संस्थापिका सुनिता सिंह,उषा चौहान,दशरथ महतो, महलीबांध अखाड़ा के अध्यक्ष राजेंद्र नारायण सिंह, शक्ति सिंह, श्रीमति देवी,भुनेश्वर रजवार, मनिलाल सिंह, मिथिलेश रजवार, तालेश्वर ठाकुर,कलीम अंसारी,मुर्शीद अली समेत अनेक लोग उपस्थित थे।बैठक में वक्ताओं ने कहा कि रामनवमी, ईद और सरहुल जैसे पर्व आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक एकता के प्रतीक हैं। सभी लोगों से एक-दूसरे के पर्व में भाग लेकर क्षेत्र में सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने की अपील की गई।पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी पिंकू कुमार यादव ने सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों की जानकारी देते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और प्रशासन का सहयोग करें। उन्होंने सोशल मीडिया के दुरुपयोग पर सख्ती की चेतावनी देते हुए कहा कि भड़काऊ पोस्ट या अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध तथा ध्वज की ऊंचाई को लेकर जारी निर्देशों का पालन करने को कहा गया।ओपी प्रभारी राजेश प्रजापति ने कहा कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिकता है। किसी भी असामाजिक गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी।बैठक के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने एकजुट होकर क्षेत्र में शांति, सौहार्द और भाईचारा बनाए रखने का संकल्प लिया।

“शिव शंकर सिंह” State Head – (राज्य प्रमुख) –(खबर की उड़ान)

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest Articles