ट्रेन की चपेट में आकर भैंसवाल के ग्रामीण की मौत, परिवार में कोहरामकरोडी रेलवे ट्रैक पर पडा मिला शव, बिना कार्रवाई के शव ले गए परिजन शामली। आदर्श मंडी क्षेत्र के गांव करोडी रेलवे ट्रैक पर एक व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गयी। मृतक की पहचान गढीपुख्ता क्षेत्र के गांव भैंसवाल निवासी ग्रामीण के रूप में हुई है। ग्रामीण की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। देर शाम मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया गया।जानकारी के अनुसार शुक्रवार की सुबह आदर्श मंडी क्षेत्र के गांव करोडी रेलवे ट्रैक पर एक व्यक्ति का शव पडा मिलने से सनसनी फैल गयी। लोगों की सूचना पर आदर्श मंडी पुलिस मौके पर पहुंची तथा शव को अपने कब्जे में ले लिया। काफी प्रयास के बाद मृतक की शिनाख्त गढीपुख्ता क्षेत्र के गांव भैंसवाल निवासी नरेश कश्यप के रूप में हुई। पुलिस की सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। मृतक के बेटे सोनू ने बताया कि उनके पिता गुरुवार को किसी काम से गाव महरमपुर गए थे लेकिन देर शाम तक घर नहीं पहुंचे जिसके बाद परिजनों ने उनकी तलाश शुरू कर दी थी। सुबह उन्हें सूचना मिली कि उनके पिता का शव रेलवे ट्रैक पर पडा है। सोनू ने आशंका जतायी कि ट्रेन की चपेट में आने से उनके पिता की मौत हुई है। परिजन बिना किसी कार्रवाई के शव को अपने साथ ले गए, देर शाम मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया गया। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक के तीन लडकी व तीन लडके हैं। नरेश की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रशन कुमार शामली उत्तर प्रदेश
e


