15.8 C
New York
Monday, September 28, 2026
No menu items!

Buy now

spot_img

होली के दिन युवक पर हमला, प्राथमिकी के बाद भी गिरफ्तारी नहीं; पीड़ित ने एसपी से लगाई गुहार

बोकारो: जिले के नावाडीह प्रखंड अंतर्गत पेंक नारायणपुर थाना क्षेत्र के बरई पंचायत के असनाटांड़ गांव में होली के दिन 22 वर्षीय युवक पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के लगभग दो सप्ताह बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से पीड़ित परिवार में आक्रोश और भय का माहौल है। पीड़ित कुलदीप महतो और उनके परिवार ने इस संबंध में बोकारो के पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह को ज्ञापन सौंपकर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।पीड़ित के अनुसार, 4 मार्च 2026 को शाम करीब 5 बजे गांव के ही दो लोगों ने उन पर अचानक हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने कांच की बोतल से वार किया, जिससे उनके चेहरे पर गंभीर चोट आई। इस हमले में नाक से गाल तक गहरी चोट लगी और इलाज के दौरान करीब 12 टांके लगाने पड़े।इस मामले में पेंक नारायणपुर थाना में कांड संख्या 08/2026, दिनांक 5 मार्च 2026 को दर्ज किया गया है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 126(2), 115(2), 109, 352(2), 351(2) और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया है।पीड़ित का आरोप है कि प्राथमिकी दर्ज होने के बावजूद अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। उनका कहना है कि आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं, जिससे उन्हें और उनके परिवार को डर और असुरक्षा का सामना करना पड़ रहा है।वहीं थाना स्तर से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों के मोबाइल फोन बंद होने के कारण उन्हें तत्काल गिरफ्तार नहीं किया जा सका है, लेकिन जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी।घटना को करीब दो सप्ताह बीत जाने के बाद भी कार्रवाई नहीं होने से पीड़ित परिवार पुलिस की आगामी कार्रवाई और आरोपियों की गिरफ्तारी का इंतजार कर रहा है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest Articles